Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 19 Aug 2021 6:09 pm IST


मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में लिया ये संकल्प


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में रक्षा बंधन का पर्व मनाया। भाजपा महिला माेर्चा की ओर से आयोजित इस रक्षा बंधन पर्व में भारी संख्या में मातृ शक्ति ने धामी को राखा बांधी। धामी ने भी मातृ शक्ति की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं की समृद्धि के लिए पुरस्कार स्वरूप तमाम योजनाएं कर रखी हैं। इसके अलावा जल्द कई योजनाओं पर विचार कर रहे हैं।  मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को खटीमा पहुंचे थे। पहले दिन उन्होंने कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ अलग.अलग बैठक कर शासन की मंशा से अवगत कराया। कार्यकर्ताओं का जहां चुनावी रणनीति की जिम्मेदारियां सौंपी तो अफसरों को जन समस्याओं की पहरेदारी का जिम्मा सौंपा था।