Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 9 Mar 2023 5:35 pm IST


धूमधाम के साथ मनाया महिला दिवस


बागेश्वर ( कपकोट )  :   तहसील के शामा पन्याली में बुधवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम पेश किए गए। साथ ही महिलाओें को उनके अधिकारों के बारे में भी जानकारी की गई। समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामा, लीती, भानार, बड़ी पनियाली की महिलाएं मौजूद रहीं। इंद्रा देवी, हेमा कोरंगा, धना देवी, प्रेमा देवी, ज्योति को सम्मानित किया गया। इस मौके पर धनादेवी, धीरज कोरंगा, राजेंद्र सिंह, केदार सिंह कोरंगा, भूपेंद्र सिंह, नंदन सिंह कोरंगा, कुंवर सिंह आदि मौजूद रहे।