Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 16 Oct 2022 11:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

चीन की नापाक हरकत जारी, नेपाल में घुसा रहा है अपनी नाक, इन चीजों पर बढ़ाया अपना कब्जा


पाकिस्तान की सामने से मदद करने वाला चीन अब भारत के खिलाफ नेपाल को अपना मोहरा बना रहा है। 

चीन अब भारत से सीधे टक्कर न लेकर नेपाल में भारत के खिलाफ जमीन तैयार करने में जुटा है। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक, नेपाल में अपनी पैठ बनाने के लिए चीन बौद्ध धर्म के प्रचार, रेडियो के जरिए एजेंडा सेट करने व चीनी भाषा के प्रसार में जुटा हुआ है। यहां तक कि, चीन अब नेपाल के शैक्षणिक संस्थानों, मीडिया, सामाजिक सेक्टर व पर्यटन के क्षेत्र में अपनी दखल बढ़ा रहा है। 

आलम ये है कि, नेपाल के कई स्कूलों में चीनी भाषा का पाठ्यक्रम और कई अखबार और रेडियो स्टेशन चीन की प्रशंसा कर एजेंडा सेट कर रहा है।नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में खोले गए रेडियो स्टेशनों में दुनिया पर चीन के बढ़ते प्रभाव के बारे में कहानियां सुनाई जाती हैं। वहीं एनजीओ की आड़ में चीनी जासूस सीमावर्ती इलाकों के इनपुट चीनी एजेंसियों तक पहुंचा रहे हैं।