Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Jun 2022 11:23 am IST


केदारनाथ यात्रा में वापस लौटी हेली कंपनियां


केदारनाथ यात्रा के पहले चरण में हेली कंपनियां सेवा देने के बाद वापस लौटने लगी हैं। अभी तक पांच हेलीकॉप्टर कंपनियां वापस लौट गई हैं जबकि चार हेली कंपनियां कुछ दिनों और सेवाएं देंगी। बताया जा रहा है कि 10 जुलाई के बाद सभी हेली कंपनियां बरसाती मौसम के चलते अपनी सेवाएं बंद कर वापस लौट जाएंगी।आने वाले जुलाई अगस्त महीने में तीर्थयात्रियों को केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं से वंचित रहना पड़ सकता है। बरसात के मौसम के चलते हेली कंपनियां वापस लौटने लगी हैं। हर साल जुलाई एवं अगस्त महीने में हेली कंपनियां केदारनाथ के लिए अपनी सेवाएं बंद करती आई हैं और फिर सितम्बर महीने में दोबारा से हेली सेवा की शुरूआत करती हैं, जो कपाट बंद तक जारी रहती है। इस बार भी बरसाती मौसम के साथ ही यात्रा में आई कमी के कारण हेली कपंनियां वापस लौटने लगी है।