Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 14 Jun 2022 10:51 am IST

मनोरंजन

साउथ की 7 सबसे महंगी फिल्मों में शामिल हैं ये नाम, डालें एक नजर...


इन दिनों साउथ फिल्म इंडस्ट्री की फिल्मों का काफी क्रेज है। लगातार साउथ की फिल्में पैन इंडिया ऑडिएस में काफी पसंद की जा रही हैं। पुष्पा से लेकर केजीएफ तक साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि ये फिल्में अपने फ्रेश कंटेंट की वजह से लोगों में चर्चा का विषय बनती हैं। ऐसे में आइए नजर डालते हैं साउथ ही उन 7 सफल फिल्मों पर, जो कि काफी बड़े बजट पर बनाई गई हैं।

  2.0- सुपरस्टाररजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर ये साइंसफिक्शन फिल्म अधूरे ह्यूमनॉइडरोबोट और ऑर्निथोलजिस्ट (पक्षी विज्ञानी) के बीच की लड़ाई पर आधारित है। जानकारी के अनुसार 2.0 को 600 करोड़ रुपये के बड़ेबजट पर बनाया गया था।

2.    आदिपुरुष-जनवरी 2023 में स्क्रीन पर आने को तैयार इस फिल्म में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सनोन मुख्य भूमिका में हैं। ओम राउत की ओर से निर्देशित ये फिल्म भारतीय महाकाव्य रामायण का रूपांतरण है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 500 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है।

3.    पोन्नियिन सेलवन:आई- मणिरत्नम की ओर से निर्देशित इसपीरियड ड्रामा में विक्रम, जयम रवि, कार्थी, ऐश्वर्या राय बच्चन, तृषा, जयराम, शोभिता धूलिपाला, ऐश्वर्या लक्ष्मी, विक्रम प्रभु और अश्विन काकुमनु जैसे कलाकार हैं। ये फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के 1955 के एक उपन्यास पर आधारित है। फिल्म इस् साल 30 सितंबर को रिलीज होगी। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसे 500 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गाया है।

4.    आरआरआर-महंगी साउथ फिल्म भी एस एस राजामौली की फिल्म आर आर आर है। जिसे मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 450 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। इस फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में थे।

5.    बाहुबली सीरीज-एस एस राजामौली की बाहुबली: द बिगिनिंग और बाहुबली 2: द कन्क्लूजन दो सबसे महंगी और सबसे बड़ी भारतीय फिल्में हैं। इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्नाह, राम्या कृष्णा, सत्यराज और नासर महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों फिल्में कुल 430 करोड़ रुपये के बजट पर बनाईं गईं थीं। जिनमें से बाहुबली 180 करोड़ रुपये में और बाहुबली 2 का बजट 250 करोड़ रुपये था।

6.    साहो-प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर साहो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका निर्देशन सुजीत ने किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 350 करोड़ रुपये के बड़े बजट पर बनी थी।

7.    पुष्पा: द राइज-2020 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक, पुष्पा: द राइज़ में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना नजर आए थे। फिल्म पूरे इंडिया में जबरदस्त हिट साबित हुई थी। जानकारी के अनुसार इसे 200 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया था।