Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 16 Nov 2021 9:00 pm IST


उत्तराखंड: बिनसर की वादियों में पहुंचे रणवीर और दीपिका पादुकोण


रणवीर और दीपिका बॉलीवुड (Ranveer Singh Deepika Padukone Binsar Almora) के कुछ सक्सेसफुल एक्टर्स में से एक हैं। उनकी जोड़ी भी बॉलीवुड की टॉप फेमस जोड़ियों में से एक हैं। रामलीला से लेकर बाजीराव मस्तानी, लोगों ने उनकी जोड़ी को जितना ऑनस्क्रीन पसंद किया है सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद करते हैं। हाल ही में रणवीर और दीपिका को 3 साल पूरे हुए। रणवीर और दीपिका ने शादी की सालगिरह के जश्न के लिए एक- दूसरे के साथ कुछ वक्त बिताने के लिए समय निकाला और शहर की भीड़भाड़ से दूर रणवीर और दीपिका ने उत्तराखंड में एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने का फैसला किया। प्रसिद्ध बॉलीवुड कलाकार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अल्मोड़ा के बिनसर में प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया और शादी की सालगिरह मनाई। फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह और उनकी पत्नी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी को 14 नवंबर को तीन साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने 14 नवंबर, 2018 को इटली में शादी की थी। 2018 में उन्होंने इटली के लेक कोमो में 700 साल पुराने विला डेल बालबियानेलो में कोंकणी और सिंधी रीति रिवाज से परंपरागत तौर तरीकों के साथ शादी रचाई थी।