Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 18 Jan 2022 10:46 am IST


राइंका मे हुआ खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन


 पौड़ी:  नेहरू युवा केंद्र पौड़ी द्वारा कल्जीखाल ब्लाक की खेल प्रतियोगिताएं राइंका मावाधार के खेल मैदान में आयोजित की गई। खेल प्रतियोगिता में युवा मंडल मलाऊ, थैर, ज्वाल्पा, गोविंदपुर, नगर, मावाधार, किनगोड़ी आदि की टीमों ने हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिता के तहत पुरुष व महिला वर्ग कबड्डी, दौड़, लंबी कूद, खो-खो, वालीबॉल आयोजित की गई। ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में युवा मण्डल नगर ने युवा मण्डल मलाऊ को 21-13 से हराया।वालीबॉल प्रतियोगिता में युवा मंडल नगर ने ज्वाल्पा को 20-16 से हरा कर जीत दर्ज की। लंबी कूद में हिमांशु जोशी पहले, अभिषेक बुडाकोटी दूसरे व राहुल चंदोला तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में युवा मंडल दिवई ने मावाधार को 20-11 के अंतर से परास्त किया।