Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 7 May 2022 4:40 pm IST


नगर निगम ने अतिक्रमण पर लागए लाल निशान


उत्तरकाशी: नगर निगम ने शहर के मुख्य मार्गो पर अतिक्रमण को चिन्हित करने का काम शुरु कर दिया है। गुरुवार को नगर निगम की टीम ने चंद्राचार्य चौक और शंकर आश्रम के पास मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण का चिन्हित किया। ज्वालापुर में अतिक्रमण के चिन्हिकरण के बाद नगर निगम ने मुख्य मार्गो पर भी अतिक्रमण पर निशान लगाने शुरु कर दिए हैं। गुरुवार को नगर निगम ने चंद्राचार्य चौक से प्रेमनगर पुल तक 70 स्थानों पर अतिक्रमण को चिन्हित किया। वहीं शंकर आश्रम से सिंहद्वार के बीच भी 80 स्थानों पर अतिक्रमण पर लाल निशान लगाए गए। चिन्हीकरण के दौरान नालों के ऊपर अस्थाई के साथ बड़ी संख्या में स्थाई अतिक्रमण भी पाए गए। नगर निगम की टीम ने दुकान और भवन मालिकों को स्वयं अतिक्रमण न हटाने की स्थिति में कार्रवाई पर भी चेताया। कई दुकानदारों और भवन मालिकों ने देर शाम अतिक्रमण को तोड़ना भी शुरू कर दिया।