Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 27 Aug 2021 8:00 am IST


निर्माण में गुणवत्ता की कमी पर गिराई दीवार


हरिद्वार। नगर निगम परिसर में खाली पड़ी भूमि पर की जा रही चाहरदीवारी को नगर आयुक्त ने मानकों के विपरीत और खराब गुणवत्ता के चलते तुड़वा दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर निगम में कैंटीन के पास परिसर में खाली पड़ी भूमि पर कुछ दिनों पहले दीवार बनाने का कार्य शुरू किया गया था। कुछ हिस्से में कार्य शुरू कर दिया गया था। लेकिन निर्माणाधीन दीवार की गुणवत्ता ठीक नहीं थी। जबकि दीवार बनाने के कार्य में मानकों की भी अनदेखी की जा रही थी। जब नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने इसे परखा उन्हें गुणवत्ता सही नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने पहले निर्माण कार्य को रुकवा दिया। इसके बाद अब गुरुवार को कार्रवाई करते हुए दीवार को छुड़वा दिया। नगर आयुक्त ने बताया कि दीवार की गुणवत्ता सही नहीं थी। इसलिए फिलहाल दीवार को तुड़वा दिया गया है। आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।