टोक्यो पैरालंपिक में भाविनाबेन पटेल ने इतिहास रच दिया। वह टेबल टेनिस की महिला सिंगल्स स्पर्धा का रजत पदक जीतने में सफल रहीं। उन्होंने खेल दिवस के मौके पर यह पदक जीतकर देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। पैरालंपिक खेलों में टेबल टेनिस स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाली भाविना भारत की पहली पैरा एथलीट हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश को नाज है। 29 अगस्त को आज देश में खेल दिवस भी मनाया जा रहा है।