Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 11 Jan 2022 10:50 am IST


पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त


उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। राज्य में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण ठंड में इजाफा हुआ है. प्रदेश भर में लोग ठंड से परेशान हैं. पहाड़ी इलाकों में अलाव जलाकर लोग गुजर-बसर कर रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई 2500 मीटर अधिक ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, आज मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क होने के बावजूद भी शीतशहर का प्रकोप जारी रहेगा। अधिकांश जनपदों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा।राजधानी देहरादून की बात करें यहां आज धूप खिलने के साथ ही अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, मसूरी में अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूतनम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस रहेगा।