Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 5 Sep 2022 4:27 pm IST

राजनीति

हल्द्वानी पहुंचीं BJP महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत


उत्तराखंड बीजेपी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल सोमवार को हल्द्वानी पहुंची. यहां कुमाऊं भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा कर आशा नौटियाल का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाए. इस दौरान उन्होंने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ भी बैठक की. महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगी. महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद वो प्रदेश के सभी जिलों में जाकर महिला मोर्चा की बहनों से मुलाकात कर रही हैं और आगामी चुनावों के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है.