Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 20 Aug 2021 12:49 pm IST


केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर कसा तंज


केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचे अजय भट्ट ने सबसे पहले शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया। इस दौरान उन्होंने तीन सितंबर से कांग्रेस की शुरू हो रही परिवर्तन यात्रा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस खुद परिवर्तन के दौर से गुजर रही है। वहीं रोजगार की दिशा में भी कांग्रेस ने कभी सोचा नहीं, सिर्फ जनता को भ्रम पैदा करना कांग्रेस का काम रह गया है। किसान आंदोलन की आड़ में कांग्रेस राजनीति कर रही है। ऐसे में उनकी परिवर्तन यात्रा सिर्फ खानापूर्ति है।