Read in App


• Wed, 16 Jun 2021 8:55 pm IST


सर्वे में खुलासा : कोरोना की दूसरी लहर में इस उम्र के लोगों की गई सबसे ज्यादा नौकरी


कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान नौकरी गंवाने वालों में सबसे नई उम्र के और सबसे पुराने कर्मचारी अधिक रहे। यह बात फार्च्यून 500 सूची की कंपनियों के बीच कराए गए एक सर्वेक्षण से सामने आई है। भारत में अप्रैल 2021 के दौरान दो हजार लोगों के बीच यह सर्वे कराया गया। वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी FIS द्वारा किए गए इस सर्वे के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में 55 वर्ष से अधिक आयु वाले छह प्रतिशत कर्मचारियों की नौकरी स्थायी रूप से चली गई। पिछले वर्ष यह आंकड़ा चार प्रतिशत था। वहीं 24 वर्ष से कम आयु सीमा वर्ग में 11 प्रतिशत कर्मचारियों की नौकरी स्थायी रूप से छूट गई। यह आंकड़ा पिछले वर्ष दस प्रतिशत था।