गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजधानी बनाऐ जाने की मांग को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन आगामी 19 जुलाई को गैरसैंण नगर में मसाल जलूस निकालेगा। यह जानकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने दी। बताते चले कि गत गुरूवार को पूर्व सीएम हरीश रावत ने गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजधानी बनाने व जनांदोलन के लिए गठित कमेटी में अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र बिष्ट, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी एवं सभासद सरोज शाह को सदस्य बनाया था।