Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 24 Jan 2022 6:58 pm IST


पीपलकोटी और गोपेश्वर में सैनिटाइजेशन किया


कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए रविवार को नगर पंचायत पीपलकोटी और गोपेश्वर में सैनिटाइजेशन (कीटनाशक का छिड़काव) किया गया। पीपलकोटी के मुख्य बाजार के साथ ही अन्य चारों वार्ड मायापुर, गडोरा, अगथला और सेमलडाला क्षेत्र में वाहन से सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश लाल बंडवाल और अधिशासी अधिकारी बीना नेगी के नेतृत्व में जगह-जगह सैनिटाइजेशन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी है। उन्होंने आम लोगों को भी अपने आसपास सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। वहीं गोपेश्वर में भी पेट्रोल पंप, कलक्ट्रेट रोड, कुंड कालोनी, मुख्य बाजार में सैनिटाइजेशन किया गया।