Read in App


• Mon, 12 Jul 2021 11:13 am IST


मुख्यमंत्री ने मैक्स अस्पताल पहुँच विधायक कर्णवाल का जाना हाल


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती  विधायक देशराज कर्णवाल से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्णवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ विधायक राजेश शुक्ला ने भी कर्णवाल से उनकी कुशलक्षेम पूछी।