Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 22 Jan 2022 2:33 pm IST


पिंक और सॉफ्ट लिप्स पाने के लिए इस्तेमाल करें ये होममेड स्क्रब...


हम स्किन केयर रूटीन तो अच्छी तरह फॉलो कर लेते हैं लेकिन हम अपने लिप्स का ख्याल नहीं रखते, जिस वजह से लिप्स काले पड़ जाते हैं। कई वजहों से लिप्स टैनिंग हो सकती है। स्मोकिंग, दवाइयों का रिएक्शन, स्क्रबिंग न करना, केमिकल वाले प्रॉडक्ट्स ऐसी कई वजहें हैं, जिनकी वजह से आपके लिप्स काले पड़ने लगते हैं। ठंड के मौसम में ड्राई लिप्स की भी समस्या बार-बार होने लगती है। किसी पुरानी बीमारी या अल्ट्रा वायलेट किरणों के सम्पर्क में आने से भी डार्क लिप्स की समस्या हो सकती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि लिप्स को नेचुरल तरीके से पिंक और सॉफ्ट बनाने के लिए इस होममेड स्क्रब का इस्तेमाल करें-

नारियल और शहद का लिप स्क्रब- एक चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच शहद या जैविक शहद, दो चम्मच भूरी चीनी, आधा चम्मच गुनगुना पानी

बनाने और लगाने की विधि-
नारियल तेल और शहद को मिलाएं।
अब इस मिश्रण में भूरी चीनी और गुनगुना पानी मिलाएं।
फिर इस मिश्रण को अपने होंठों पर दो से तीन मिनट के लिए सर्कुलर मोशन में लगाएं और गुनगुने पानी से धो लें।