Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 14 Sep 2021 6:38 pm IST

अपराध

रुड़की में गैंगरेप , अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी फरार


जंगल में चारा लेने गई महिला के साथ दुष्कर्म के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।कलियर थाना क्षेत्र एक गांव निवासी महिला जंगल में चारा लेने गई थी। महिला के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया था। साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया था और महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भगवानपुर इमलीखेड़ा मार्ग से दोनों आरोपियों अंकित और मोंटी निवासी नागल पलूनी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।