Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 4 Oct 2021 1:00 pm IST

राजनीति

भाजपा-कांग्रेस से त्रस्त जनता अब थामेगी 'आप' का साथ?


बागेश्वर: आम आदमी पार्टी के सदस्या अभियान के दौरान कपकोट विधानसभा के ग्राम आरे में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान  प्रदेश अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने गांव की समस्याएं गिनवाते हुए बताया कि जनपद बनने के 24 वर्ष बाद व राज्य बनने के 22 वर्ष के बाद भी बागेश्वर जनपद के हाल बदहाल हैं। जनता परेशान है, स्वास्थ, शिक्षा, रोजगार सब शून्य है। हालात बदले हैं और विकास हुआ है तो सिर्फ यहां के जनप्रतिनिधियों का। भाजपा कांग्रेस से त्रस्त विधानसभा कपकोट की जनता अब आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रही है, जनता अब बदलाव के मूड में है।