Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 24 Aug 2022 9:00 am IST


आशा नौटियाल के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई


केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले भर के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी। साथ ही उनके लम्बे अनुभवों का लाभ भी पार्टी को मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का आभार व्यक्त किया है। आशा नौटियाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक शैलारानी रावत, महामंत्री अनूप सेमवाल, विक्रम कंडारी, विजय कप्रवान, अजय सेमवाल, गंभीर बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, पूर्व जिपंअ अमरदेई शाह, शकुंतला जगवाण, सुरेंद्र रावत, विकास डिमरी, बुद्धिवल्लभ थपलियाल, सतेंद्र बर्त्वाल, सुनील नौटियाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट आदि ने खुशी जताई है।