Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 7 Oct 2022 5:17 pm IST


पाटी में गुरुवार रात से हुआ रामलीला का शुभारंभ


चंपावत : पाटी में आदर्श रामलीला कमेटी पाटी जौलाड़ी के तत्वावधान में होने वाल़ी रामलीला का शुभारंभ हो गया है। रामलीला का उद्घाटन पाटी एसडीएम अनिल चन्याल और गीतांजलि के संस्थापक सतीश चंद्र पाण्डेय ने किया।कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लड़वाल ने बताया कि रामलीला में पहले दिन नटी और सूत्रधार द्वारा रामलीला की रुपरेखा का मंचन किया गया उसके बाद रावण,कुम्भकरण और विभीषण ने शंकर से मच चाहा वर मांगा। तत्पश्चात रावण का ऋषि मुनियों को परेशान करना, दशरथ द्वारा पुत्रेष्ठीय यज्ञ करना और राम,लक्ष्मण, भरत,शत्रुघ्न,सीता जन्म तक की लीला का मंचन किया गया। नटी का किरदार दीपक भट्ट, सूत्रधार गोकुलानंद भट्ट, रावण का किरदार नवीन चन्द्र जोशी ने किया। इस दौरान लीला निर्देशन लीला निर्देशक महेश चंद्र गहतोड़ी और सुरेश चंद्र भट्ट द्वारा किया जा रहा है। रामलीला के दौरान व्यवस्थापक राम सिंह मेहता,सचिव, पीताम्बर गहतोड़ी, महेश जोशी, प्रयाग उपाध्याय, जगदीश टकवाल, आनंद मेहता, सतीश चंद्र जोशी,ललित सोराड़ी, भुवन चंद्र जोशी आदि ने किया।