Read in App


• Wed, 31 Mar 2021 2:21 pm IST


खरादी के पास बोल्डर और मलबा आने से कई घंटे बंद रहा यमुनोत्री हाईवे


उत्तरकाशी- यमुनोत्री हाईवे पर सोमवार रात को अचानक चट्टान खिसक गई। इसके चलते हाईवे पर बड़ी मात्रा में बोल्डर और मलबा आ गया। जिस कारण हाईवे कई घंटे बंद रहा। टीम ने मशीनें लगाकर मलबा हटाया तब जाकर सुबह करीब दस बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। बता दें कि यमुनोत्री हाईवे पर आलवेदर रोड चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके चलते यहां कई जगह पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। सोमवार देर रात को भी खरादी के पास मलवा और बोल्डर आने से बंद हो गया था।