Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 14 Jan 2022 11:20 am IST


नए अधिशासी अधिकारी ने ग्रहण किया कार्यभार


चम्पावत: लोहाघाट नगर पालिका में नए अधिशासी अधिकारी मो. इस्लाम ने गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। चेयरमैन गोविंद वर्मा ने बताया कि ईओ मो. इस्लाम का जसपुर से स्थानांतरण लोहाघाट पालिका हुआ है। इस दौरान ईओ ने पालिका की व्यवस्थाएं देखी। कहा कि नगर में अतिक्रमण रोकना, समस्याओं का समाधान करना और पॉलीथिन उन्मूलन के लिए कार्य करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।