भारत तिब्बत सीमा पुलिस की ओर से छात्राओं को महिला सशक्तीकरण और विभिन्न सुरक्षा बलों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आईटीबीपी प्रथम वाहिनी सुनील की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को कई जानकारियां दी गईं। साथ ही उनको आत्मरक्षा का भी प्रशिक्षण दिया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम वाहिनी सुनील के सेनानी बेणुधर नायक ने किया। कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय की 55 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उनको आईटीबीपी में शामिल होने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें बल की विभिन्न गतिविधियों, जिम्मेदारियों के साथ शामिल होने की विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में बताया गया। साथ ही योगाभ्यास, हथियारों से परिचय, बल में प्रशिक्षण और लघु चल चित्र का भी प्रदर्शन किया गया। आईटीबीपी के जुड़ो प्रशिक्षकों ने छात्राओं को पर्वतारोहण का प्रशिक्षण और आत्मरक्षा के लिए जुड़ो कराटे का अभ्यास भी कराया। प्रथम वाहिनी सुनील के सेनानी बेणुधर नायक ने छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मयंक शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी अनिल डबराल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।