Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Feb 2023 5:00 pm IST

राजनीति

शिवसेना नेता संजय राउत पर एक और मानहानि का केस, सीएम शिंदे के बेटे पर लगाया था ये गंभीर आरोप...


शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत की मुश्किलें कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही हैं। ठाणे शहर के बाद अब महाराष्ट्र के बीड जिले में भी राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज हो गया है। 

दरअसल, राउत ने महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे से खुद की जान को खतरा होने का दावा किया था। जिसके बाद श्रीकांत शिंदे पर लगे आरोपों से नाराज उनके समर्थक और शिवसेना बीड जिला इकाई के प्रमुख ने राउत के खिलाफ बीड जिले में मुकदमा दर्ज करा दिया। शिकायत के आधार पर बीड शहर पुलिस ने राज्यसभा सदस्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 (ए) (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), आईपीसी 500, 501 (दोनों मानहानि से संबंधित), 504 (जानबूझकर अपमान) की धाराओं में केस दर्ज किया है। 

इसके पहले ठाणे शहर में बुधवार देर रात शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। ठाणे की पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे ने पुलिस को राउत के खिलाफ मामले की तहरीर दी थी।