Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 17 Nov 2021 12:47 pm IST


आत्महत्या मामले में पति की गिरफ्तारी


रुद्रप्रयाग: महिला के आत्महत्या मामले में पुलिस ने मृतक के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि सास व ससुर फरार बताए जा रहे हैं। विवाहित के मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए पति और सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। सबूतों के आधार पर महिला के पति सुभाष चंद्र, ससुर शिवलाल टम्टा व महिला की सास सुदामा देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व हत्या का मामला दर्ज किया गया। मृतका के पति सुभाष चंद्र को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। जबकि महिला के सास व ससुर अब फरार चल रहे हैं, पुलिस लगातार दोनों आरोपियों की ढूंढ खोज कर रही है। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रह है। जल्द अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।