Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 20 Aug 2021 3:42 pm IST


चुनावी समर में जुट जाएं कार्यकर्ता-जेपी नड्डा



आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। हरिद्वार के एक होटल में मैराथन बैठकों का दौर शुरू हो गया है। बैठक में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट,  प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित सभी कई मंत्री सांसद  विधायक शामिल हुए। जेपी नड्डा ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि बीजेपी ने जनता से सीधे संवाद करते हुए बेहतर प्रशासन देने का काम किया है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों की गिनवाते हुए कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जितने भी दावे किए थे। उनमें से अधिकतर पूरे किए गए राम मंदिर धारा 370 को हटाना  तीन तलाक जैसी उपलब्धियां हैं।