उत्तराखंड कांग्रेस के तमाम प्रकोष्ठ संगठन को मजबूत करने के लिए जनता से संपर्क साध रहे है वही यूथ कांग्रेस भी चलो वार्ड चलो पंचायत अभियान चलाने जा रही है। इस अभियान के तहत यूथ कांग्रेस पंचायत और वार्डो में जाकर जनता से संपर्क साधेगी और कार्यकर्ताओं से संपर्क कर संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ ही कांग्रेस की विचारधार को आम जनता तक पहुंचाएंगे