Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 28 Jan 2022 10:30 am IST

राजनीति

शैलारानी रावत पर भाजपा ने फिर जताया भरोसा, केदारनाथ विस सीट पर मिला टिकट


रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले की केदारनाथ विधानसभा सीट पर टिकट को लेकर चल रहा लम्बा इंतजार आखिरकार गुरुवार रात को खत्म हो गया। भाजपा ने इस सीट पर फिर से महिला प्रत्याशी पर ही भरोसा जताया है। पार्टी हाईकमान ने पिछला विधानसभा चुनाव में हार का सामना कर चुकी पूर्व विधायक शैलारानी रावत पर ही ज्यादा विश्वास जताया है। जबकि यहां 11 दावेदारों ने दावेदारी की थी। भाजपा ने पार्टी में फिर से महिला प्रत्याशी पर ही भरोसा जताया है। हालांकि पूर्व विधायक आशा नौटियाल टिकट पाने में पिछड़ गई। इधर, अब पार्टी कार्यकर्ता एवं टिकट से वंचित रहे गए सभी दावेदार पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए प्रचार में जुट गए हैं। वहीं भाजपा से टिकट मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया है।