Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 18 Sep 2021 3:46 pm IST

जन-समस्या

कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रू प में मनाया


यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रू प में मनाया। शुक्रवार को यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेवायोजन कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष महर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में बैठने से पूर्व हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी, मगर तब से बेरोजगारों को रोजगार देने के बजाए उनसे लगातार रोजगार छिनने का प्रयास किया जा रहा है। जिस कारण देश का युवा आज खुद को ठगा महसूस कर रहा है। इसलिए यूथ कांग्रेस द्वारा भारत को बेरोजगार बनाने वाले प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री करन सिंह ने कहा कि सरकार सरकारी नौकरियां देने के बजाए सरकारी संस्थाओं को बेचने का काम कर रही है। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष शुभम बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी, दीपक जोशी, दानू कन्याल, निर्मल सौन, नवीन ऐरी, शिवम पंत, विपिन कापड़ी, भूपेंद्र ऐरी, दीपक बेलाल, गजेंद्र वल्दिया, सुभाष पुनेड़ा, रजत विश्वकर्मा, अरु ण महर, अक्षय कुंवर, विजय कुमार, हिमांशु कुंवर, पारस सिंह, प्रदीप महर, रोहन, बहादुर, शंकर, संजय, विजय, नारायण, त्रिलोक, आनंद आदि शामिल थे।