चम्पावत: पाटी ब्लॉक के पोखरी में चौथे दिन भी गौ कथा का आयोजन हुआ। सात दिवसीय गौ कथा का 18 अप्रैल को भंडारे के साथ समापन होगा। व्यासाचार्य पं तारा दत्त जोशी ने कथा का वाचन किया। इसके अलावा मां बाराही गौ सेवा समिति के पदाधिकारी भी यहां मौजूद रहे। कथावाचक ने कहा कि गौ सेवा से लोक परलोक में भी उद्धार होता है। कहा कि मनुष्य जीवन में लोगों को गाय की भूमिका को अवश्य जानना चाहिए। कहा कि गौमूत्र उपयोग से रोगों का निवारण और घर में सुख शांति रहती है।