Read in App


• Sun, 11 Jul 2021 10:28 am IST


सीएम ने चीनी घोटाले पर कार्रवाई के दिये आदेश


उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। धामी सरकार ने चीनी घोटाला आरोपी मुख्य अभियंता आरके सेठ के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी कर दी है। गन्ना सचिव चंद्रेश कुमार द्वारा जारी आदेश में आरके सेठ पर कार्रवाई की संस्तुति की गई है। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर की गई है।