Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 22 Apr 2023 10:28 am IST


उत्तराखंड में नरम रहेंगे मौसम के मिजाज, पहाड़ों में बारिश के आसार


देहरादून: उत्तराखंड में मौसम के करवट बदलने के बाद बीते दो दिन से रुक-रुककर वर्षा-बर्फबारी का क्रम बना हुआ था। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में ओलावृष्टि और अंधड़ से दुश्वारियां बढ़ गईं। जगह-जगह पेड़ व विद्युत पोल गिरने से बिजली आपूर्ति और यातायात प्रभावित रहा। उधर, चारधाम में जोरदार बर्फबारी के बाद यात्रा की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज से मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी हो सकती है।दून में गुरुवार रात को गरज के साथ बौछारों का दौर शुरू हुआ। मध्यरात्रि अचानक तेज हवाओं साथ आकाशीय बिजली कड़कने लगी। दून समेत आसपास के क्षेत्रों में देर चले रात अंधड़ से खासी परेशानी हुई।हालांकि, शुक्रवार सुबह ज्यादातर क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारू कर दी गई। मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम के बदले मिजाज से ज्यादातर क्षेत्रों में पारा सामान्य से नीचे रिकार्ड किया गया।मैदानों में चटख धूप, पहाड़ों में वर्षा के आसार
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा और बर्फबारी के आसार हैं। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। जबकि, ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 32.0, 16.2
ऊधमसिंह नगर, 33.0, 19.4
मुक्तेश्वर, 21.2, 7.0
नई टिहरी, 20.2, 6.3