Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 4 Feb 2022 3:48 pm IST


बुथवार ईवीएम और वीवीपैट का आवंटन


चुनाव प्रेक्षक केआर मीणा, अरविन्द पाल सिंह सन्धु, एचपीएस सरन, जिला निर्वाचन अधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेंद्र सिंह रावत तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित की गई। गुरुवार शाम को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों का द्वितीय रेंडामाइजेशन किया गया। इसमें बूथवार ईवीएम और वीवीपैट का आवंटन किया गया। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का द्वितीय रेंडामाइजेशन करने के पश्चात चुनाव प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तथा राजनीतिक दलों की उपस्थिति में विधान सभा क्षेत्रवार आवंटित ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सूची का अवलोकन किया गया। जिसे प्रेक्षकों एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा सम्बंधित विधान सभा क्षेत्र के आरओ द्वारा अनुमोदित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीएल शाह, अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल(वित्त एवं राजस्व), संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की अंशुल सिंह, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, नगर आयुक्त दयानन्द सरस्वती, उप जिलाधिकारी लक्सर वैभव गुप्ता, उप जिलाधिकारी भगवानपुर बृजेश कुमार तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल रहे।