Read in App


• Tue, 16 Mar 2021 11:51 am IST


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पूजा पाठ कर संभाला पदभार



देहरादून। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में पूजापाठ कर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कौशिक ने कहा कि प्रदेश में संगठन की गतिविधियां और तेज की जाएंगी। सल्ट उपचुनाव के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार के कार्यक्रम बनाए जाएंगे। संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति को लेकर उन्होंने कहा कि जल्द ही नई टीम घोषित कर दी जाएगी।