Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 1 Mar 2023 12:30 pm IST

मनोरंजन

बड़े मजेदार हैं बॉलीवुड की इन खूबसूरत अभिनेत्रियों के निकनेम, सुनकर आ जाएगी हंसी


फैमिली और फ्रेंड्स अक्सर आपको ऐसे नामों से बुलाते हैं जो सुनने में बेहद फनी लगते हैं, लेकिन आपके लिए और उनके लिए ये नाम बेहद ख़ास होते हैं। ऐसे ही बॉलीवुड की कुछ खूबसूरत अदाकाराओं के नाम भी हैं। कपूर खानदान की बहू से लेकर बच्चन फैमिली की बहू तक के निकनेम हैं जो सुनने में बेहद मजेदार हैं।

आलिया भट्ट

 बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट बचपन में काफी गोल-मोल और क्यूट रही हैं। ऐसे में उनके पैरेंट्स यानी सोनी राजदान और महेश भट्ट ने उन्हें आलू कहकर बुलाते थे। 

अनुष्का शर्मा 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को उनके घर में नुष्केश्वर कहकर बुलाया जाता था। जब अनुष्का थोड़ी बड़ी हुई तो उन्हें नुष्की कहा जाने लगा। एक्ट्रेस के पति विराट कोहली भी उन्हें नुष्की कहकर ही बुलाते हैं।

प्रियंका चोपड़ा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को उनके  फैंस देसी गर्ल, करीबी लोग और रिश्तेदार और फ्रेंड्स पिग्गी चॉप्स तो मम्मी-पापा मिठू  के नाम से पुकारते हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें मिमी भी कहते हैं। 

ऐश्वर्या राय बच्चन

बच्चन  खानदान की बहू और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को उनके परिवार वाले प्यार से गुल्लू कहते हैं।

सोनम कपूर 

 एक्ट्रेस सोनम कपूर को घर में जिराफ के नाम से बुलाया जाता है। इस बात की जानकारी उन्होंने एक इंटरव्यू में दी।