Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 19 Oct 2021 7:30 am IST


पुष्कर सिंह धामी का एनडी के बहाने मास्टर स्ट्रोक


भाजपा की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के जन्म दिवस और पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर मास्टर स्ट्रोक खेल दिया। पंतनगर औद्योगिक क्षेत्र को तिवारी के नाम पर रखने की घोषणा कांग्रेस और प्रदेश चुनाव अभियान समिति की कमान संभाल रहे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, दोनों को असहज करने वाली साबित हो सकती है। तिवारी को अपने पांच वर्ष के मुख्यमंत्रित्व काल में पार्टी के अंदर सबसे ज्यादा चुनौती हरीश रावत से ही मिलती रही थी।