Read in App


• Sat, 5 Jun 2021 2:37 pm IST


खयाली पुलाव बनाकर यूथ कांग्रेस ने जताया विरोध


पिथौरागढ़-यूथ कांग्रेस ने घरों में खाली बर्तनों के साथ खयाली पुलाव बनाकर महंगाई का विरोध किया। उन्होंने महामारी काल में केंद्र सरकार पर जनता का शोषण करने का आरोप लगाया है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घरों में खयाली पुलाव बनाकर विरोध जताया। कहा कि सरसों,डीजल,पेट्रोल,आलू,प्याज,टमाटर सहित अन्य दौनिक उपभोग की वस्तुएं काफी महंगी हो चुकी है। केंद्र सरकार सिलेंडरों पर 27 रुपये सब्सिडी दे रही है। अच्छे दिनों के ख्वाब दिखाकर भाजपा सरकार ने लोगों को सड़क में लाकर रख दिया है। कहा कि गरीब परिवारों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार 2 किलो चीनी देकर अपनी वाहवाही लूटने में लगी है।