Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 22 Dec 2022 11:01 am IST


क्रिसमस पर यूनिक लुक के लिए बेस्ट है कलर ब्लॉक्ड स्टाइल ट्रेंड, देखें ऑप्शन्स


क्रिसमस पर ज्यादातर लोग रेड या फिर ग्रीन कलर के कपड़े पहनना पसंद करते हैं लेकिन यह जरूरी नहीं है कि क्रिसमस पर हमेशा रेड कलर के ही कपड़े पहने जाए, आप कुछ और डिफरेंट आउटफिट्स ट्राई कर सकते हैं। खासकर आप डिफरेंट कलर कॉम्बो ट्राई कर सकते हैं। इन कलर्स को पहनकर न सिर्फ आपका स्टाइल बहुत ही डिफरेंट नजर आएगा बल्कि आप बेहद स्टाइलिश और रिफ्रेशिंग भी नजर आएंगे। आइए, जानते हैं स्टाइलिंग टिप्स- 

ऑरेंज और पिंक - ऑरेंज और डार्क पिंक कलर का हाई नेक स्वेटर भी क्रिसमस के लिए अच्छा ऑप्शन होता है। खासकर अगर आपको सर्दी ज्यादा लगती है, तो आप हाई नेक स्वेटर पहन सकते हैं। इसके ऊपर इन दोनों कलर्स में से एक कलर का कोई ब्लेजर भी टीमअप कर सकते हैं। 

रेड और पिंक - रेड और पिंक कलर का कॉम्बो फेस्टिव सीजन के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। खासकर क्रिसमस पर आप इन कलर्स में बेहद अपडेटेड नजर आएंंगे और अगर आपको सिर्फ रेड कलर के कपड़े पहनने का मन नहीं है, तो आप इससे भी बच जाएंगे। 

ग्रीन और ब्लू - ग्रीन और ब्लू कलर कॉम्बो भी बेहद स्टाइलिश लुक देता है। आप कलर ब्लॉक स्वेटर ही नहीं बल्कि कार्डिगन और ब्लेजर भी ट्राई कर सकते हैं। इसमें आप बेहद ही स्टाइलिश नजर आएंगे।