Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Sep 2021 9:32 pm IST


महंत शुभम गिरी ने की देवस्थानम बोर्ड को तत्काल भंग करने की मांग


हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महंत शुभम गिरी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर देवस्थानम् बोर्ड को भंग करने की मांग की है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड में चारधाम सहित 51 मंदिरों को शामिल किया गया है। बोर्ड के गठन से तीर्थ पुरोहितों की रोजी रोटी पर संकट आ गया है। चारों धाम के तीर्थ पुरोहित सड़कों पर उतरकर  देवस्थानम् बोर्ड का विरोध कर रहे हैं। पिछले दो वर्ष से चारधाम यात्रा संचालित नही होने की वजह से तीर्थ पुरोहित पहले से ही संकट में हैं। उन्होंने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को भंग कर पहाड़ के विकास के लिए योजना बनायी जाए। जिससे पहाड़ी क्षेत्र में रह रहे लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हों और वह अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।