Read in App


• Thu, 4 Feb 2021 1:24 pm IST


मसूरी धनौल्टी में शुरू हुई बर्फवारी, दून में बारिश



देहरादून।  उत्तराखंड में मौसम ने गुरुवार को फिर करवट बदली है। राजधानी देहरादून समेत कई क्षेत्रों में सुबह हल्की बारिश हुई। पहाड़ों की रानी मसूरी और धनौल्टी में बारिश के साथ बर्फ के हल्की फुहारे गिरना शुरू हो गए हैं।  हालांकि बर्फ गिरने से क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ और ठंड भी बढ़ गई। इससे मसूरी घूमने पहुंचे सैलानियों और क्षेत्र के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों ने खुशी का माहौल है। मसूरी में 28 दिसंबर को सीजन की पहली बर्फबारी हुई थी। मसूरी के अलावा धनोल्टी और बुरांशखंडा क्षेत्र में हल्की बर्फ पड़ी है। धनोल्टी और बुरांशखंडा में बर्फबारी होने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों के चेहरे खिल उठे  हैं।