Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 1 Sep 2023 5:22 pm IST


आज न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता


बाजपुर। तहसील परिसर में बीस गांवों की 5,838 एकड़ भूमि पर भूमिधरी अधिकारों के लिए चल रहे भूमि बचाओ सत्याग्रह आंदोलन को बृहस्पतिवार को एक माह पूरा हो चुका है। आंदोलन के मुख्य मंच पर बुजुर्गों को सम्मान के साथ बैठाया गया। बार एसोसिएशन ने एक सितंबर को आंदोलन के समर्थन में न्यायिक कार्यों से विरत रहने की घोषणा की है। वहां पर भूमि बचाओ मुहिम के संयोजक जगतार सिंह बाजवा, वरिष्ठ व्यापारी निरंजन दास गोयल, सन्नी निज्जर, भाकियू प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा, विक्की रंधावा, राजेंद्र सिंह बेदी आदि रहे।