Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 27 Aug 2021 8:16 am IST


पुरोला नगर में 563 व्यापारियों का हुआ सत्यापन


नगर व्यापार मंडल पुरोला के दो दिवसीय सदस्यता अभियान के तहत 563 व्यापारियों का सत्यापन किया गया। सितंबर में होने वाले चुनाव के लिए जिला प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की टीम ने डोर टू डोर दुकानदारों की रसीदों को सत्यापित किया। जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार ने बताया कि अभियान में यदि अभी भी कोई व्यापारी अपनी सदस्यता लेने से छूट जाता है, तो वह जिला कार्यकारिणी के द्वारा नामित जिला कोषाध्यक्ष अरविंद खूडूड़ी तथा संयुक्त महामंत्री सुनील भंडारी से तीन दिन के अंदर की सदस्यता ले सकता है। सत्यापन के दौरान प्रदेश मंत्री उपेंद्र असवाल, जिला अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष तिलक चंद रमोला, जिला महामंत्री सुरेंद्र सिंह रावत, जिला संगठन मंत्री हरदेव सिंह राणा, संयुक्त महामंत्री सुनील भंडारी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष जगमोहन नौडियाल, बृजमोहन चौहान आदि शामिल रहे।