Read in App


• Tue, 31 Dec 2024 2:27 pm IST

राजनीति

रूठों को मना लेंगे नहीं तो... ?



उत्तराखंड निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर भाजपा, कांग्रेस में चल रहा सियासी घमासान आखिरकार अब खत्म हो गया है। दोनों पार्टी ने देहरादून समेत सभी निगमों के लिए अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। खास बात ये है कि दोनों दलों ने सभी समीकरणों को साधने की कोशिश की है। वहीँ अब नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई है दो जनवरी को नाम वापसी होंगे वहीं तीन जनवरी की सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। लेकिन भाजपा में प्रत्याशियों के नाम घोषित होते ही मन मुटाव भी देखने को मिला है जहाँ भाजपा के सभी मंत्री और वरिष्ठ नेताओं ने अपने अपने कार्यकर्ताओं को मनाना शुरू कर दिया है भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठरी का कहना है भाजपा एक पार्टी नहीं है बल्कि एक  परिवार है और  इच्छा होती है की चुनाव लड़े पर समीकरणों को देखते हुए पार्टी सही निर्णय लेती है और पार्टी मे जो नाराजगी है उसको दूर करने की कोशिश की जा रही है।  उन्होंने आगे कहा की दो तारीख तक ज्यादातर लोगों को मना लिया जाएगा अगर पार्टी के खिलाफ़ कोई चुनाव लड़ता है या पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होता है उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।