Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 11 Feb 2022 6:14 pm IST


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा- भाजपा में कार्यकर्ता बनने के लिए करना पड़ता संघर्ष


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी कालाढूंगी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी बंशीधर भगत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचीं। स्मृति ईरानी ने कहा कि राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा में कार्यकर्ता बनने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। जबकि कांग्रेस में पैदा होते ही नेता बन जाते हैं। ईरानी ने यहां रैली में कांग्रेस पर कई हमले किए। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। अटल जी ने यहां के लोगों का सम्मान करते हुए उनके इस सपने को साकार किया। जबकि कांग्रेस राज्य बनाना ही नहीं चाहती थी, लेकिन आज राहुल गांधी किस हैसियत से राज्य में वोट मांग रहे हैं। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंदिर बनाने की बात पर कांग्रेश भाजपा का उपहास उड़ाया करती थी, लेकिन आज भाजपा के शासन में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनने जा रहा है।