Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 5 Sep 2021 2:06 pm IST

राजनीति

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा का तीसरा दिन आज


कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा रविवार को तीसरे दिन हल्द्वानी में निकाली गई। कालाढूंगी रोड स्थित निजी बरात घर से परिवर्तन यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। यहां से परिवर्तन कमलुआगंज स्थित त्रिमूर्ति मंदिर पर पहुंची। जहां महेश शर्मा का स्वागत किया गया। वहीं इससे पहले शनिवार को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा किच्छा, लालकुआं होते हुए देर शाम हल्द्वानी पहुंची। यात्रा के जरिये कांग्रेस ने एकजुटता, संगठनात्मक क्षमता और जनसमर्थन दिखाने के साथ भाजपा पर जमकर हमला बोला। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष रहीं स्व. इंदिरा हृदयेश का भावपूर्ण स्मरण करने के साथ उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने की बात कही। किच्छा टैक्सी स्टैंड पर आयोजित सभा में पार्टी के दिग्गजों ने कहा कि मोदी शासन में कारोबार करना ही नहीं, खाना-पीना और बोलना भी खतरे में पड़ गया है।