Read in App


• Wed, 4 Oct 2023 4:49 pm IST


गोरखा नगर में दुर्गा महोत्सव की तैयारियां शुरू


लोहाघाट। नगर लोहाघाट के गोरखानगर में दस दिवसीय दुर्गा महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकारिणी का गठन कर राजू सार्की को अध्यक्ष और शेखर गोरखा को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया।गोरखा नगर में आयोजित बैठक में समिति ने पहली नवरात्रि से होने वाले दुर्गा महोत्सव को भव्य रुप देने पर चर्चा की गई। इस दौरान नई कार्यकारिणी में राजू सार्की को अध्यक्ष, शेखर गोरखा को कार्यकारी अध्यक्ष, पवन बहादुर सचिव,शिवम सार्की कोषाध्यक्ष, भुवन बहादुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिन उपाध्यक्ष और सुमित गोरखा, हरीश सार्की व अजय गोरखा को सदस्य मनोनीत किया गया। मनोनीत पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ लेते हुए उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प लिया। यहां शरद गोरखा, संजय थापा,शिवा गोरखा,रवि,मदन मोहन, किशोर थापा,विंदु देवी,रमा देवी, रंजना देवी, पुष्पा देवी, रोबिन गोरखा,अमन गोरखा,भूमि, कृतिका, सोनाक्षी, प्रिया, सौम्या मौजूद रहे।