Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 7 Sep 2023 6:24 pm IST


एम्स ऋषिकेश के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में सीएम धामी ने की शिरकत


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को एम्स ऋषिकेश के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव 'पाइरेक्सिया 2023' में भाग लिया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान ने आपको लोगों की सेवा करने के लिए मार्ग दिखाया है। अपने आगे आने वाली समस्याओं से घबराएं नहीं, बल्कि इस तरह सोचें कि भगवान ने आपको इसे हल करने के लिए चुना है। उन्होंने कहा कि जी-20 के आयोजन हमारे देश के कोने-कोने में हुए हैं। इससे पूरी दुनिया ने हमारे देश की काबीलियत, विशिष्टता और संस्कृति को देखा है।उन्होंने छात्र-छात्राओं को सुझाव दिया कि पायरेक्सिया से हम एक नई शुरुआत कर सकते हैं। छात्र एक स्पेशल गेस्ट के रूप में किसी गरीब बस्ती में जाएं और वहां के बच्चों को पढ़ाएं। आपको देखकर बच्चों में प्रेरणा का भाव आएगा और वह भी आप जैसे बनने का लक्ष्य रखेंगे।