Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Sep 2021 2:08 pm IST

मनोरंजन

क्या कंगना राजनीति में रखेंगी कदम? जानिए उनके ख्याल..


कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे उनके फैंस आज उनकी इस  फिल्म का मजा ले रहे हैं। जी हां, आज थलाइवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का रिस्पोंस बॉक्स ऑफिस मे क्या रहेगा इसकी जानकारी तो दिन खत्म होने तक ही मिलेगी लेकिन हांं लोगों का फिल्म को लेकर जो उत्साह था वो सफलता की ओर इशारा तो कर रहा है। बीते रोज कंगना  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए दिल्ली भी पहुुंची थी। वहां उनसे राजनीति मे आने का सवाल पूछा गया जिसके जवाब मे कंगना ने बड़ी सफाई से अपने विचार आगे रखे। कंगना ने कहा कि वह देश के लिए बोलती हैं राजनीति के लिए नही, वह जिम्मेदार नागरिक हैं कोई राजनेता नही हालाकि बात अगर राजनीति मे आने की है तो यह जनता तय करेगी वह नही। उन्होंने कहा कि यदि मुझे लोगों द्वारा चुना जाता है, तो मुझे निश्चित रूप से अच्छा लगेगा।